आपके जानिसार हो जायें
आदमी में शुमार हो जाएँ

लोग उठा के लगायें आँखों से
इस कदर खाकसार हो जाएँ

अपना किरदार क्या तमाशा है
अब से सोगवार हो जाएँ

राहेजन हो चले हैं मुखालिश
राह -रवौ होशियार हो जाएँ

इश्क का एक मुकाम ये भी है
हुस्न के राजदान हो जाएँ

कह सके न गर जबान तो
आँखें ही अस्कबार हो जायें

क्या थे, क्या हो गए आप
सोच लें तो शर्मसार हो जायें!

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS
Read Comments


रफ्ता-रफ्ता तेरी सोहबत में जिन्दगेई हो रही खुश्गवा

तुझे ख़बर नही शायद की तू बन गई है मेरी रहनुमा

अभी तक जीता आया है गफलत की ये बेमुराद जिंदगी "रूमी"

तेरे इश्क का असर है की बदला-बदला सा नज़र आता है हुज़ूर का अंदाजे बयां





  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS
Read Comments


तुम्हे समझने की हम हर घरी कोशिस करते हैं

न जाने क्यों तुमसे अपना हाले दिल कहने से डरते हैं

हर एक पल तेरा रुखसार देखने तो तरसता है "रूमी"

तुझे कितना प्यार करते हैं ये हम नही जानते हैं!


  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS
Read Comments

बिखरा हुआ है तेरा ही नूर चारो सू

जिधर देखता हूँ उधर है तू ही तू
तेरा नाम रहता है हर वक्त जबान पर
"रूमी" की जुस्तजू तू , है मेरी आरजू!

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS
Read Comments

जान लेना नही हमने जान देना सीखा है
अब
तक तो सीर्फ दूसरो के लीये जीना सीखा है
मोहब्बत
के दरबार में बैठ कर रूमी ने
फ़क़त
नीमबाज आंखों से पीना सीखा है

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS
Read Comments

जाने क्यों मेरे साथ ये फ़साना हुआ
तू समां हुई और मैं परवाना हुआ
खुदा के बाद नाम तेरा ही लेता है रूमी
तेरे इश्क मैं इस कदर दीवाना हुआ

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS
Read Comments

अब और गम के आंसू हम पीना नही चाहते,

खोया है बहुत कुछ तुम्हे हम खोना नही चाहते,
हमारे हाले बेबस से तो तुम वाकिफ हो ऐ दोस्त,
हम यह दोहरी जिंदगी अब जीना नही चाहते!

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS
Read Comments